Chapter 5 भारत शिररत्न : भरत
Chapter 5 भारत शिररत्न :
भरत
GSEB Std 12 Hindi Textbook Solutions Chapter 5 भारत शिररत्न : भरत
स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनकर लिखिए :
प्रश्न 1. शिशु सिंह के साथ कौन खेल रहा था?
(क) बालक भरत
(ख) बालक राम
(ग) बालक कृष्ण
(घ) बालक गणेश
प्रश्न 2. बालक किसके आश्रम में पढ़ रहा था?
(क) द्रोणाचार्य के
(ख) कश्यप के
(ग) गौतम के
(घ) दुर्वासा के
प्रश्न 3. बालक भरत का सहचर कौन था?
(क) शिशुसिंह
(ख) शेर
(ग) हाथी
(घ) बंदर
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
प्रश्न 1. शिशु सिंह के साथ बालक क्या कर रहा था?
उत्तर :
शिशु सिंह के साथ बालक ‘भरत’ खेल रहा था।
प्रश्न 2. बालक का लालन-पालन कहाँ हुआ?
उत्तर :
बालक ‘भरत’ का लालन-पालन कश्यप ऋषि के आश्रम में हुआ था।
प्रश्न 3. बालक भरत के माता-पिता कौन थे?
उत्तर :
बालक ‘भरत’ के माता-पिता शकुंतला और दुष्यंत थे।
प्रश्न 4. भारत का प्रथम साम्राज्य किसने स्थापित किया?
उत्तर :
भारत का प्रथम साम्राज्य महाराज दुष्यंत के वीर पुत्र ‘भरत’ ने स्थापित किया था।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्य में दीजिए :
प्रश्न 1. सिंहनी क्यों गर्जने लगी?
उत्तर :
बालक भरत सिंहनी के बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसका मुंह खोल-खोलकर उसके दाँत गिन रहा था और देख रहा था कि ये कितने कुटिल और कठोर हैं। यह देखकर सिंहनी को गुस्सा आ गया और वह गरजने लगी।
प्रश्न 2. बालक ने क्रोधित सिंहनी से क्या कहा?
उत्तर :
जब सिंहनी क्रोध में आकर गरजने लगी, तो बालक ‘भरत’ ने छड़ी तानकर उससे कहा कि यदि मेरे खेल में तुम अड़चन डालोगी, तो कभी मार खा जाओगी और मैं तुम्हारे बच्चे को तुम्हें नहीं दूंगा। तू यहाँ से चली जा, भाग जा यहाँ से।
प्रश्न 3. शकुन्तला अपने पति से क्यों बिछुड़ गई थी?
उत्तर :
शकुंतला और दुष्यंत का गांधर्व विवाह हुआ था। इसके बाद दुष्यंत शकुंतला को वहीं छोड़कर अपनी राजधानी चला गया था। इस तरह दुर्भाग्य से शकुंतला अपने पति से बिछुड़ गई थी।
प्रश्न 4. शिशु सिंह को गोद में लेकर बालक ने क्या कहा?
उत्तर :
शिशु सिंह को गोद में लेकर बालक भरत ने उससे कहा, “सिंह बालक अपना मुंह खोलो, मैं तुम्हारे दांतों को देखकर गिन लूंगा। देखू तो भला, ये कितने कुटिल और सख्त हैं।”
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए :
प्रश्न 1. बालक भरत की निर्भीकता का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर :
बालक भरत जन्म से ही बड़ा निर्भय था। सिंहों के शावक उसके सहचर थे। सिंह शावक का मुंह खोलकर उसके दांत गिनने में वह जरा भी सहमता नहीं था। उसके दांतों की कुटिलता और सख्ती देखने में उसे आनंद आता था। इस बहादुर बालक की धृष्टता को देखकर गुस्से से भरी हुई सिंहनी दहाड़ती तो भरत उसे भी डॉटता और मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग जाने के लिए कहता। इस प्रकार बालक भरत में आश्चर्यजनक निर्भीकता थी।
प्रश्न 2. ‘भारतरत्न : भरत’ कविता का भावार्थ लिखिए।
उत्तर :
भरत शकुंतला से उत्पन्न राजा दुष्यंत के पुत्र थे। बालक भरत में बचपन से ही निर्भयता कूट-कूटकर भरी थी। सिंहों के शावक उसके सहचर (साथी) थे। वह कश्यप ऋषि के आश्रम में पलकर बड़ा हुआ। वहीं के विद्यापीठ में उसे शिक्षा मिली। इस वीर बालक ने अपने भुजबल से सबसे पहले भारत में अपने साम्राज्य की स्थापना की। इसी के नाम से हमारे देश का नाम ‘भारत’ पड़ा।
प्रश्न 3. बालक भरत का लालन-पालन कैसे हुआ?
उत्तर :
बालक भरत शकुंतला का पुत्र था। उसकी माँ दुर्भाग्यवश अपने पति से बिछुड़ गई थी। इसलिए उसका पालन कश्यप ऋषि के आश्रम में ही हुआ। जंगल के सिंहों के सभी बच्चे चालक भरत के साथी रहे। वह निडर होकर वन में घूमता था। उसकी मां भी उसी आश्रम में रहती थी। इस प्रकार भरत का लालन-पालन कश्यप ऋषि की छत्र-छाया में वन के वातावरण में हुआ।
Get Started Free
Volutpat diam ut venenatis tellus in metus. Gravida cum sociis natoque penatibus et magnis dis. Odio pellentesque diam volutpat commodo.
Get Started Free
Volutpat diam ut venenatis tellus in metus. Gravida cum sociis natoque penatibus et magnis dis. Odio pellentesque diam volutpat commodo.
Get Started Free
Volutpat diam ut venenatis tellus in metus. Gravida cum sociis natoque penatibus et magnis dis. Odio pellentesque diam volutpat commodo.

Fun & Easy to follow

Works on all devices

Your own Pace

Super Affordable
Popular Videos

UX for Teams
Learn the basics and a bit beyond to improve your backend dev skills.

Chris Matthews
Designer

SEO & Instagram
Learn the basics and a bit beyond to improve your backend dev skills.

Chris Matthews
Designer