Chapter 1 कृष्ण-भक्ति
Chapter 1 कृष्ण-भक्ति
स्वाध्याय
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनकर लिखिए :
प्रश्न 1. ‘ओलूँरी’ का क्या अर्थ है :
(क) विरोधी
(ख) माफिक
(ग) कौतूहल
(घ) विनय
प्रश्न 2. किसके बिना मीरा को कुछ भी नहीं सुहाता?
(क) राम
(ख) कृष्ण
(ग) हरि
(घ) शंकर
प्रश्न 3. कृष्ण अपने हाथों से गोपियों पर क्या डालते हैं?
(क) रंग
(ख) अबीर
(ग) गुलाल
(घ) चंदन-केसर
प्रश्न 4. कान्ह के संग कौन विराजमान है?
(क) ग्वालबाल
(ख) यशोदा
(ग) स्यामा अर्थात् राधा
(घ) नंद
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :
प्रश्न 1. मीरा को किसने आने के लिए कहा है?
उत्तर :
मीरा को हरि ने आने के लिए कहा है।
प्रश्न 2. कृष्ण क्या कर रहे हैं?
उत्तर :
कृष्ण होली खेल रहे हैं।
प्रश्न 3. कृष्ण के साथ कौन-कौन होली खेल रहा है?
उत्तर :
कृष्ण के साथ राधा और व्रज की युवा नारियाँ होली खेल रही हैं।
प्रश्न 4. कृष्ण किस राग में गीत गा रहे हैं ?
उत्तर :
कृष्ण धमार राग में गीत गा रहे हैं।
प्रश्न 5.कृष्ण अपने हाथ से क्या छिड़क रहे हैं?
उत्तर :
कृष्ण अपने हाथ से चंदन और केसर छिड़क रहे हैं।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए :
प्रश्न 1.
मीरा का हृदय क्यों व्याकुल हो उठा है?
उत्तर :
मौरा को भगवान के बिना कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। मोरा को भगवान के दर्शन की प्यास है। वे भगवान के दर्शन की आशा लगाए बैठी हैं। पर अब तक उन्होंने दर्शन नहीं दिए हैं। इसलिए उनका हृदय व्याकुल हो उठा है।
प्रश्न 2.
मीरा क्यों दुखी हैं ?
उत्तर :
मीरा भगवान के दर्शन की आशा लगाए बैठी हैं। वे सोचती हैं भगवान कब उन्हें दर्शन देते हैं। मीरा को भगवान के चरण कमलों के दर्शन की लगन लगी है। उन्हें भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए वे दुःखी हैं।
प्रश्न 3.
कृष्ण कैसे होली खेल रहे हैं?
उत्तर :
कृष्ण युवा व्रज नारियों और प्राण-प्यारी राधा के साथ होली खेल रहे हैं। वे मुरली, डफ और चंग की ध्वनि पर धमार गीत गाते हुए तालियां बजा रहे हैं। वे अपने हाथों से चंदन और केसर छिड़क रहे हैं और अपनी मुट्टियों में लाल-लाल गुलाल भरकर सब पर डाल रहे हैं।
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए :
प्रश्न 1.
प्रथम पद का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :
मीराबाई हरि के वियोग में व्याकुल हैं। वे कहती हैं कि हरि के बिना मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। भगवान परम स्नेही हैं। भगवान हमारे हैं और मैं भगवान की हूँ। बिना हरि के मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। भगवान ने दर्शन देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक उन्होंने दर्शन नहीं दिया।
इसलिए मेरा हृदय, मेरे प्राण बहुत व्याकुल हो रहे हैं। हे भगवान, मेरे दर्शन की उम्मीद आप कब पूरी करेंगे और मुझे दर्शन देंगे। हे भगवान, आपके कमल रूपी चरणों में मेरा हमेशा ध्यान लगा रहता है। आपके दर्शन नहीं हो रहे हैं, इसलिए मैं दुःखी हूँ। मीरा कहती हैं कि हे प्रभु मुझे दर्शन दीजिए। आपके दर्शन पाकर मुझे जो आनंद प्राप्त होगा उसका वर्णन नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 2.
ब्रज में कृष्ण द्वारा होली खेलने का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
ब्रज में श्रीकृष्ण होली खेल रहे हैं। इस अवसर पर बांसुरी, चंग और डफ के अनोखे स्वर सुनाई दे रहे हैं। श्रीकृष्ण के साथ व्रज की युवा नारियों तथा प्राण-प्यारी राधाजी हैं। श्रीकृष्ण इस अवसर पर अपने हाथों से चंदन और केसर का छिड़काव कर रहे हैं। वे अपनी मुठियों में लाल-लाल गुलाल भरकर सब के ऊपर डाल रहे हैं। छैलछबीले सुंदर कन्हैया तालियां बजा-बजाकर धमार राग के गीत गा रहे हैं। इस तरह व्रज नारियों के साथ फाग खेलने से समूचे व्रज में गुलाल की भारी गर्द उड़ रही है। मीरा कहती हैं कि हे प्रभु, आप मन को मोह लेनेवाले हैं।

Fun & Easy to follow

Works on all devices

Your own Pace

Super Affordable
Popular Videos

UX for Teams
Learn the basics and a bit beyond to improve your backend dev skills.

Chris Matthews
Designer

SEO & Instagram
Learn the basics and a bit beyond to improve your backend dev skills.

Chris Matthews
Designer